चंदौसी (संभल)। इंवेस्टर्स समिट में हिंदुस्तान मिंट एंड एग्रो की ओर से प्रस्तावित निजी औद्योगिक गलियारे का निर्माण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गलियारे में छोटी बड़ी करीब 100 इंडस्ट्री स्थापित होने का अनुमान है। इससे शहर के बीच संचालित इंडस्ट्री को एक निर्धारित स्थान मिल सकेगा।
संभल जिले में प्रशासन की ओर आयोजित इंवेस्टर्स समिट में हिंदुस्तान मिंट एंड एग्रो प्रोडक्ट के एमडी फूल प्रकाश वार्ष्णेय ने 24 एकड़ भूमि में हिंदुस्तान इंडस्टि्रयल प्लेज पार्क यानी निजी औद्योगिक गलियारे बनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पर उन्होंने 18 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी थी। समिट में रखे प्रस्ताव को पूरा करने के लिए कंपनी के डायरेक्टर भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि निजी औद्योगिक गलियारे का नक्शा स्वीकृति कराकर उसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यह गलियारा चंदौसी से शाहबाद रोड पर करीब तीन किलोमीटर स्थापित होगा। एमडी का दावा है कि आगामी चार से पांच माह ये औद्योगिक गलियारा बनकर तैयार हो जाएगा। गलियारा बनने के बाद इंडस्ट्री के लिए प्लॉट दिए जाएंगे। यहां पर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए सभी काम सिंगल बिंडो पर होंगे। प्रदेश सरकार से इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए सब्सिडी की सुविधा भी होगी।
औद्योगिक गलियारे में यह होंगी सुविधा:
- इंडस्टि्रयल पार्क में सीमेंट व कंकरीट की 60 से 40 फीट चौड़ी सड़क, दोनों ओर हरियाली होगी
- औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत के लिए 33केवी का विद्युत उपकेंद्र
- अग्निशमन लाइन, सीवेज लाइन, नाली, प्रकाश व्यवस्था होगी
- ग्रीन पार्क, खेलकूद पार्क, पूजाघर, कंवेंशन हॉल, महिला लेवर व कर्मचारियों के लिए आराम का स्थान
- जलपान गृह व ठहरने के लिए सुविधा
-चिकित्सालय व औषधालय
- कंट्रोल रूम रहेगा
इंवेस्टर्स समिट में रखे प्रस्ताव को मूर्त रूप देने के लिए काम शुरू हो गया है। यह औद्योगिक गलियारा चार से पांच माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां पर इंडस्ट्री स्थापित की जा सकेगी। यहां इंडस्ट्री स्थापित करने वाले उद्यमियों को प्रदेश सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मिलेगी तथा सिंगल पर सभी काम होंगे। -फूल प्रकाश वार्ष्णेय, एमडी हिंदुस्तान मिंट एंड एग्रो प्रोडक्ट चंदौसी।