फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज की मांग पूरी न करने पर उखड़ा दूल्हा, शादी से इनकार, दुल्हन पहुंची एसपी के पास...फिर लाया बरात

Thu, 07 Mar 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जुनावई (संभल)

सार

जुनावई इलाके में दुल्हन पक्ष ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं की तो दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान दुल्हन पक्ष के लोग एसपी से मिले। इकसे बाद दोनों पक्षों में सुलह हुई। सात दिन बाद दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और दुल्हन विदा हुई।
विज्ञापन
संभल में पुलिस के पास पहुंचा दुल्हन पक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार किया तो वधू पक्ष ने एसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। शादी की तारीख से सात दिन बाद दूल्हा बरात लेकर पहुंचा और रस्में पूरी हुईं। जुनावई थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने अपनी बेटी का रिश्ता क्षेत्र के ही निवासी से किया था।

विज्ञापन


28 फरवरी को बरात आनी थी। तीन पहले ही वर पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया था। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लड़की के पिता ने एसपी से शिकायत की थी।

इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। बुधवार को दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद हंसी खुशी से शादी की रस्म पूरी कराई गई और लड़की को विदा किया गया।

तीन बार शादी की तारीख हो चुकी थी तय

लड़की के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साह पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया था। चार मई 2023 को बरात आनी तय हुई, पर तारीख से पहले ही शादी करने से इंकार कर दिया था। समाज के संभ्रांत लोगों की पंचायत हुई, तो फिर से 11 जून 2023 का समय रखा गया। पर वह 11 जून को भी बरात लेकर नहीं पहुंचा था। इसके बाद दोबारा से पंचायत हुई थी, तो शादी की तारीख 28 फरवरी 2024 तय हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें