फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती से छेड़खानी का वीडियो बनाया...फिर चार युवक करते रहे ब्लैकमेल, गर्भवती निकली तो परिजनों के उड़े होश

Fri, 09 Feb 2024 01:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बनियाठेर (संभल)

सार

संभल जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर लगातार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी कर उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसके तीन साथी इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे।  
विज्ञापन
संभल में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर थाना क्षेत्र की एक युवती दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। उसने गांव के चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया है। वायरल करने का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। बनियाठेर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10 अक्तूबर 2023 को घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। उसी समय गांव के चार युवक घर में घुस आए। युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवकों ने उसे ब्लैकमेल कर कई स्थानों पर युवती को बुलाकर दुष्कर्म किया। चार महीने तक युवती ने वीडियो वायरल होने के डर से घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन बीते दिनों युवती की अचानक हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कराने पर में पीड़िता चार माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद युवती ने परिजनाें को सारी घटना बताई। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

किशोरी को अगवा कर ले जाने वाले युवकों पर केस

चंदौसी कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।चंदौसी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी बेटी को जारई गांव का आकाश और उसका चचेरा भाई अनुराग बहला फुसला कर ले गए हैं।

काफी तलाशने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें