फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस घंटे में दस किलोमीटर की दूरी.. तीन भाइयों ने उठाया आत्मघाती कदम, दो की मौत से सदमे में गांव वाले

Sat, 30 Dec 2023 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के औरंगाबाद गांव में पारिवारिक कलह के बाद दो भाइयों ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। तीसरे को बचा लिया गया। घटना  के बाद गांव के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों से पूरे मामले की जांच की। 
विज्ञापन
संभल के धनारी में दो भाइयों की मौत के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के धनारी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी तीन सगे भाइयों ने दस घंटे के भीतर 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल में आत्मघाती कदम उठा लिया। इसमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक को परिजन और ग्रामीणों ने बचा लिया। हालांकि वह भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। गांव में बृहस्पतिवार की शाम पान सिंह की मौत के बाद शुरू हुई चीख पुकार शुक्रवार तक मचती रही।

विज्ञापन


पूरी रात परिजनों के साथ ही ग्रामीण इधर से उधर दौड़ते रहे। परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी सदमे में रहे। गांव में घरों में चूल्हे नहीं जले। जिधर भी देखो सिर्फ रोने और चीखने की आवाज थी। दस घंटे में मात्र दस किलोमीटर की दूरी पर तीन भाइयों के आत्मघाती कदम से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी सदमे में हैं।

 

संभल के धनारी में दो भाइयों की मौत के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद

विजय सिंह के थे तीन बेटे, उजड़ गया परिवार

धनारी के गांव औरंगाबाद में पारिवारिक कलह के चलते विजय सिंह का परिवार उजड़ गया है। उसके तीन बेटे थे। तीनों बेटे विवाहित थे। बृहस्पतिवार की घटना के बाद एक बेटा बचा है, उसकी हालत गंभीर है। एक छोटी बेटी और दो विधवा पुत्रवधू रह गई है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े बेटे मुनीश की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा है। वह अलग रह रही है। करीब डेढ़ साल पहले मझले बेटे ब्रजेश की शादी हुई थी। उसके छह माह के अंतराल पर ही छोटे बेटे पान सिंह की शादी हो गई थी। पर अभी तक उनमें से किसी के भी संतान नहीं थी। घर में दो-दो विधवा बहू हैं और एक छोटी बेटी है।
 

संभल के धनारी में दो भाइयों की मौत के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद

मुनीश लगाता था ठेला, दोनों छोटे भाई करते थे मजदूरी

विजय सिंह का बड़ा बेटा चंडीगढ़ में रहता था और वहां मूंगफली का ठेला लगाता था। छोटे बेटे ब्रजेश व पान सिंह गांव में रहते थे। दोनाें अपनी खेती करते थे और समय बचने पर मजदूरी भी कर लेते थे।

पान सिंह दिल्ली में काम पर जाने की कर रहा था जिद

परिजनों ने बताया कि पान सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले पिता से दिल्ली जाकर काम करने की जिद की थी। पिता ने ठंड अधिक होने की बात कहकर उसे दिल्ली जाने से मना कर दिया था। उस बात को लेकर पान सिंह तनाव में था। वह कहता था कि दिल्ली जाकर पैसा कमाना चाहता है।
 

संभल के धनारी में दो भाइयों की मौत के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद

दादा बोले- मेरे बेटे का उजड़ गया परिवार 

मृतक मुनीश व पान सिंह के दादा खुशीराम का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशीराम बदहवास हालत में है। एक ही रट लगाए हुए हैं, मेरे बेटे का परिवार उजड़ गया। कोई मेरे पोते को बचा लो।
 
विज्ञापन

संभल के धनारी में दो भाइयों की मौत के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद

मुनीश ने मरने से पहले हाथ पर लिखा नोट

विजय सिंह के बड़े बेटे मुनीश का शव धनारी रेलवे स्टेशन के पास छोइया नदी के पुल के नीचे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव नीचे उतारा उसके हाथ पर पेंसिल से एक नोट लिखा हुआ था। उसमें लिखा था कि हम दोनों भाइयों की आत्मा... हमारे घर की लाज रखना। बाकी सब लोगों को राम राम। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें