फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को माटी कला योजना से मिलेगा दस लाख रुपये का ऋण, 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माटी कला से बेरोजगारों के सपनों को पंख लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के तहत पात्र को दस लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। बेरोजगार युवक-युवतियों से ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन मांगे हैं। 31 अप्रैल तक आवेदन बहजोई स्थित कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामोद्योग विभाग की ओर से 25 प्रतिशत अनुदान पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जिससे बेरोजगार अपने कारोबार को बेहतर बना सकें। बेरोजगारों के सपनों को संवारने वाली माटी कला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने और अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के तहत मूर्तियां, खिलौने, गृह उपयोगी बर्तन व कलात्मक वस्तुएं बनाकर बेरोजगार युवक युवतियां स्वावलंबी बन सकती हैं। कारोबार करने के लिए इस योजना के तहत बेरोजगार युवक युवतियों को 25 प्रतिशत अनुदान पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। 18 से 55 वर्ष के बीच युवक-युवतियों को माटी कला योजना का लाभ लेने के लिए 31 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें