फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने पर आत्महत्या की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बाबेपुर में सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय खोलने का विरोध करते हुए दो लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जैसे ही प्राथमिक विद्यालय के टीचर विद्यालय का दरवाजा खोलने लगे। तभी दो लोग हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंचे और दरवाजे पर बैठ गए। उन्होंने विद्यालय खोलने का विरोध करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। हाथ में पेट्रोल देख कर अध्यापकों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचित किया। विद्यालय पर ड्रामा देख कर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। काफी समझाने पर भी दोनों लोग नहीं माने और एक व्यक्ति ने पेट्रोल की बोतल खोल कर अपने ऊपर उड़ेल ली। इतने में ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को पकड़ कर थाने ले आई।
सुरेंद्र सिंह निवासी बाबेपुर तथा दानवीर निवासी बेहटा खास के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों लोगों को जेल भेज दिया। वहीं, दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों मनोरोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें