फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरो में दो लोग गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
असमोली थाना पुलिस ने इन्हीं दो गोकशी के आरोपियों को पकड़कर भेजा है जेल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के इटायला माफी गांव के जंगल में सोमवार की रात्रि गोकशी करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी भाग गया। पुलिस ने एक क्विंटल चालीस किलो गोवंशीय पशुओं का मांस भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

असमोली थाना के अंतर्गत मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव इटायला माफी गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। यहां पहुंचे मढ़न चौकी इंचार्ज रोशन सिंह और पुलिस कर्मियों को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी करके दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने गोमांस और पशु काटने के उपकरण व एक मोटर साइकिल बरामद की है। चौकी इंचार्ज रोशन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने इटायला माफी गांव के जंगल में कार्रवाई की। यहां से अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव निवासी मोहम्मद हासन और फुरकान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि तीसरा साथी इटायला माफी गांव का निवासी समशुल है। पुलिस ने मोहम्मद हासन और फुरकान को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें