फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीट गहराई तक खनन करने से बनी ढांग के नीचे दबने से दो बालक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। 15 फीट गहराई तक खनन करने से बनी ढांग के नीचे गिरने से दो बालक दब गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं खनन करने वाले मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है। बालकों के परिजनों का आरोप है कि बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। तहसील ने कहा कि खनन की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच की कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे गांव अतरासी में मिट्टी का खनन किया जा रहा था। यह खनन करीब 15 फीट गहराई तक किया गया है। इसी दौरान गांव अतरासी निवासी छोटे सिंह का बेटा योगेश (11) और चंद्रपाल का बेटा अंकित (7) खनन वाले स्थान पर अन्य बच्चों के साथ पहुंच गए। जैसे ही नजदीक में पहुंचे तो खनन करने से बनी 15 फीट ढांग में गिर गए और मिट्टी से दब गए। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और ढांग से दोनों बालकों को बाहर निकाला। साथ ही बालकों के परिजनों को सूचना दी। दोनों बालकों का उपचार मुरादाबाद और चंदौसी के निजी अस्पतालों में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
खनन की अनुमति है या नहीं होगी जांच
हादसे की सूचना पर चंदौसी तहसीलदार दीपक कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। तहसीलदार को ग्रामीणों ने बताया कि खनन अवैध तरीके से किया जा रहा है। मानकों को नजरअंदाज किया गया है। पुलिस का दावा है कि अनुमति के बाद खनन किया जा रहा था। तहसीलदार का कहना है कि मौके पर खनन करीब 15 फीट गहराई तक किया गया है। अनुमति है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। मानक को अनदेखा कर खनन किया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें