फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: शहर का माहौल खराब करने की साजिश करने के आरोप में दो गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Tue, 07 Jun 2022 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है कि कितने और लोग इस में शामिल हैं। सभी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली पुलिस ने शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए हैं। इसमें एक आरोपी प्रिटिंग प्रेस चलाता है। जबकि एक नामजद और दो अज्ञात मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस तलाश कर रही है। इन लोगों ने शहर में जगह जगह नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टर चस्पा किए थे।

विज्ञापन


नुपुर शर्मा ने हजरत मोहम्मद को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसी क्रम में पोस्टर चस्पा किए गए और इन पोस्टर में आपत्तिजनक बातें भी लिखी हुई थीं। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा था। कोतवाली पुलिस ने हातिम सराय निवासी कासिम अली और पंजू सराय निवासी हाफिज हिलाल रजा नूरी को गिरफ्तार किया है। हस्सान रागिब और दो अज्ञात की पुलिस तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया कि शहर में कई जगह आरोपियों ने आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा किए थे। इन पोस्टर से माहौल खराब करने की साजिश थी। वीडियो प्रकाश में आने पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें