फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का नहाते हुए वीडियो बना ब्लैकमेल करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि युवक जबरन युवती के घर में घुस आया और छेड़खानी की। युवती ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह घर में स्नान कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने छत से युवती का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बना लिया। बुधवार को युवती खेत पर काम करने पहुंची तो युवक ने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती से अवैध संबंध रखने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक चला गया। इसके बाद जब युवती घर पहुंची तो युवक गांव के दो युवकों को लेकर घर पहुंचा और युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर युवक चले गए। युवती के परिजन जब घर पहुंचे तो युवती ने घटना से अवगत कराया। इसके बाद पिता युवती को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें