फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बनियाठेर में ट्रक ने बाइक सवार दो किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत... दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

Fri, 22 Dec 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल

सार

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास निवासी अंशुल रिश्तेदार समर के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। सराय सिकंदर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अंशुल का सिर कुचल गया।
विज्ञापन
चंदौसी बनियाठेर में हुए हादसे में किशोर की जान चली गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो किशोरों को शुक्रवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गांव खेड़ा खास निवासी दीपक राघव के बेटे अंशुल (16) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गांव का ही समर (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास निवासी अंशुल रिश्तेदार समर के साथ बाइक से खेत पर जा रहे थे। खेड़ा खास व सराय सिकंदर के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अंशुल का सिर कुचल गया।

हादसे में अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक अंशुल  के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घायल किशोर समर को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें