संभल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
असमोली थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन पांच लाख रुपये और अल्टो कार की मांग कर रहे थे। जब विरोध किया तो मारपीट की।
विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर ने बुरी नियत से भी पकड़ लिया था। जब इसकी शि कायत की तो पति ने तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस दौरान पति के परिजनों ने भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें जुबैर, नन्हें, चमन, शाहनवाज, सानिया और हसन खां को आरोपी बनाया गया है।