फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, 200 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। सैमला गांव में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। करीब 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गुन्नौर उपकेंद्र से जुड़े सैमला गांव स्थित मोहल्ला शिव मंदिर के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 15 दिन से खराब है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 200 घरों में अंधेरा छाया है, विद्युत उपकरण पूरी तरह ठप पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार एसडीओ, जेई व लाइनमैन को अवगत करा दिया गया। पर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदल दे, नहीं तो उपकेंद्र पर प्रदर्शन करेंगे।
ट्रांसफार्मर खराब हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने इसको बदलने की जहमत नहीं उठाई। आधे गांव में अंधेरा छाया है।
गजेंद्र सिंह, ग्रामीण
मैंने बिजलीघर में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मोबाइल भी चार्ज करने के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव, ग्रामीण
विभाग के अनुसार 48 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है। पर 15 दिन बीत चुके हैं, ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया। कोई भी सुनने वाला नहीं है।
प्रेमशंकर, ग्रामीण
बिजली विभाग में भी कोई सुनने वाला नहीं है। शिकायत करने पर एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने की बात कहकर हमें टाल दिया जाता है। नेता लोग भी नहीं सुनते।
विजेंद्र सिंह, ग्रामीण
बिजली की खबर का बयान:
आपके द्वारा गांव सैंमला में ट्रांसफार्मर खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। यदि बिजली का बिल ज्यादा बकाया नहीं होगा, तो 48 घंटों में ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जयप्रकाश यादव, एक्सईएन बबराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें