फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 50 घरों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में चार पूर्व रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह फुंक गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण गांव के पचास घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

गांव गुमथल में दो फरवरी की शाम को विद्युत विभाग की ओर से 25केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जो चार दिन बाद रविवार की सुबह करीब सात बजे फुंक गया। चार दिन पूर्व लगाया गया ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पहले 25 जनवरी को खराब हुआ था। विद्युत विभाग से काफी शिकायत के बाद दो फरवरी को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। अब रविवार की सुबह वह भी फुंक गया। इस दौरान रविंद्र दिवाकर, योगेंद्र कुमार, विकास कुमार, प्रदीप वाल्मीकि, ओम प्रकाश, पीर बख्श, हरी बाबू, शांति स्वरूप, गेंदा लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें