चंदौसी। गर्मी, आंधी-तूफान व बारिश के साथ-साथ निकाय चुनाव को देखते हुए सोमवार को मौलागढ़ फीडर की विद्युत लाइन पर आने वाले पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इससे गांव मौलागढ़ सहित आधा दर्जन काॅलोनियों की विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक छह घंटे ठप रहेगी। जिससे 25 हजार लोग प्रभावित होंगे।
मौलागढ़ फीडर से गांव सहित आधा दर्जन काॅलोनी जुड़ी है। इस क्षेत्र में 25 हजार आबादी निवासी करती है। विद्युत विभाग के एसडीओ प्रथम अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मी, आंधी-तूफान व बारिश के मौसम तथा निकाय चुनाव को देखते हुए विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इसके लिए सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी फीडर की विद्युत लाइन पर आने वाले पेड़ की टहनियों की छंटाई करेंगे। जिसको लेकर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली ठप रहेगी। जिससे फीडर से जुड़े क्षेत्र गांव मौलागढ़, विकास नगर, पंचशील काॅलोनी, मिलक, वैशाली नगर, भवानीपुर, आवास विकास, पुष्प विहार, गोशाला रोड व बहजोई रोड में विद्युत आपूर्ति छह घंटे ठप रहेगी।