चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भैतरी रेलवे फाटक पर मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव घर ले गए।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव भैतरी निवासी गौरव 18 वर्ष पुत्र प्रेमपाल मजदूरी का कार्य करता था। रविवार की दोपहर 2.35 बजे गांव से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर जाकर विलाप करने लगे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव घर ले गए। मालगाड़ी चंदौसी से बरेली की ओर जा रही थी। संवाद