फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी और पवांसा में तेज आंधी से उड़ीं टीन की चादरें, किशोरी सहित चार घायल, एक पशु की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बुधवार शाम आंधी से छतों पर पड़ी हुई सीमेंट और टीन की चादरें उड़ गईं। पवांसा और सिरसी क्षेत्र में चादरों से किशोरी सहित चार घायल हो गए, जबकि एक गोवंशीय पशु की भी मौत हो गई। अन्य पांच पशु घायल हो गए।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला शर्की करबला रोड निवासी गुड्डू की 12 वर्षीय बेटी आशूर अपने घर के आंगन में परिवार के सदस्यों के साथ बैठी थी। तभी तेज आंधी के झोंके के साथ बराबर में दो मंजिल मकान की छत पर पड़ी हुई टीन उड़कर उनके घर में गुड्डू की बेटी आशूर के सिर पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। गनीमत रही कि परिवार के बाकी सदस्य बाल-बाल बच गए। मोहल्ला शर्की में एजाज आलम के छत पर रखी हुई सीमेंट की चादरें लौहे के पाइप सहित घर के पीछे सूखे तालाब में जाकर गिरे। मोहल्ला शर्की में हैंडीक्राफ्ट फर्म की सीमेंट की पड़ी हुई चादरें भी तेज आंधी में उड़ गई। उधर, पवांसा के चंदनकटी मौजा में गौशाला में लगी टीनशेड टूटकर पशुओं के ऊपर जा गिरी। इसमें एक पशु की मौत हो गई। चार पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। गौशाला में मौजूद दो केयरटेकर को भी तेज आंधी में उड़ रही टीन लगने से सिर में चोट आई है। साकिन शोभापुर में शीतल कुमार के निजी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर आंधी में पोल से नीचे गिर गया। औरंगपुर सिलैटा में धर्म सिंह की पशुशाला पर रखी टीम सेट तेज हवा में पशुओं के ऊपर जा गिरी। जिसमें पांच पशु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें