फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी पर तेजाब फेंका, खुद जहर खाकर दे दी जान

Sat, 25 May 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में विवाद के युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे पत्नी झुलस गई। बाद में युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर में पत्नी के अलावा एक बेटी थी। विवाद ज्यादा बढ़ा तो युवक ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पति बाहर से घूमकर घर में आए और आते ही उसे थप्पड़ मार दिया। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उन्होंने तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। वहीं परिजनों ने बताया कि दंपती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। इसी के चलते शुक्रवार को विवाद हुआ था। वहीं दूसरी ओर महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मारपीट व तेजाब डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोट
दंपती में विवाद हुआ था। इसमें पत्नी ने तेजाब डालने का आरोप लगाया था। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं महिला के पति ने भी दम तोड़ दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें