फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कल छह घंटे बाधित रहेगी चंदौसी की बिजली आपूर्ति

Sat, 25 May 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रविवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हनुमानगढ़ी सब स्टेशन के टाऊन-2 फीडर पर नगर निकाय विस्तारित योजना के अंतर्गत विद्युत लाइन प्रणाली के सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसमें पुरानी जर्जर लाइनों को बदलने के साथ ही नए पोल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेहतर विद्युत सप्लाई के साथ-साथ विद्युत लाइन से सुरक्षा भी दी जा सके, इसके चलते गार्डिंग भी लगाई जाएगी। एसडीओ सिटी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से अक्रूर जी पुरम, रामबाग रोड, करेली रोड, खुर्जा गेट, चुन्नी मोहल्ला, संजय बस्ती, मौर्य बस्ती, लोधियान मोहल्ला, नान मोहल्ला, घटिया गेट, रुस्तगी मोहल्ला, गोपाल मोहल्ला, बड़ा महादेव, तेलियान, चाबियान, सेमरटूला, हाथी खाना, गोलागंज, ब्रह्म बाजार, 12 सैनी धर्मशाला, रघुवीर नगर की आपूर्ति बाधित रहेगी। दोपहर दो बजे कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें