फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से तीन युवक घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई/गुन्नौर। हाईवे पर बाइक की टक्कर से मोहल्ला गिहार बस्ती निवासी सचिन समेत देवी मंदिर रोड निवासी सुधांशु व गांव राजपुर निवासी ऋषिपाल घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा शनिवार की रात करीब पौने बारह बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-बबराला के बीच गांव ढकारी के निकट हुआ। परिजनों के मुताबिक तीनों लोग शादी समारोह में बैंड बाजा बजाकर घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में गांव ढकारी के निकट एक बाइक की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुन्नौर कस्बे के मोहल्ला फजेल निवासी अलकैफ और मोहल्ला सराय निवासी फिरोज व समीर तीनों गुन्नौर के दीनानाथ इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। रविवार को तीनों छात्र बाइक से नदरौली परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे, तभी सैंजना मुस्लिम के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिसमें तीनों छात्र घायल हो गए। एंबुलेंस से इन्हें गुन्नौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें