फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिचेटा निवासी राजपाल शुक्रवार की रात आठ बजे गांव रीठ से अपने गांव बिचैटा जा रहे थे। बिचैटा चौराहे के निकट धर्म कांटे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हुआ। राजपाल सिंह को चंदौसी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, वहां से हायर सेंटर भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी अशोक कुमार शनिवार की सुबह छह बजे बाइक से गांव दियौरा खास जा रहे थे। बिचैटा चौराहे पर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक घायल हो गया। जिसे उपचार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना शनिवार की दोपहर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बिलारी के गांव अला रामपुर निवासी ज्ञान सिंह व टिंकू दोपहर बाइक से दो बजे कुढ़फतेहगढ़ जा रहे थे। जब बाइक सवार गांव काजीवाला के निकट पहुंचे, तो आगे जा रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। इससे बाइक पीछे से कार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार ज्ञान सिंह व टिंकू घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें