फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने आठ खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से आठ खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच को भेज दिये हैं। चंदौसी में क्रूड पामोलीन ऑयल की तलाश में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा, पर वहां टीम को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने गुन्नौर में गवां अनूपशहर मार्ग पर दुग्ध आपूर्ति वाहन को रोक लिया और जांच के लिए दूध का नमूना लिया। इसके बाद बहजोई में चंदौसी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से रिफाइंडर पामोलीन ऑयल, संभल के मोहल्ला शेर खां सराय के कारोबारी से सरसों के तेल, दूसरे प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया।
इसके बाद टीम ने मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में कोल्ड ड्रिंक स्टोर से ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक, लीची कोल्ड ड्रिंक, आदमपुर रोड चौधरी सराय में दुकान से उड़द की दाल का नमूना लिया। मोहल्ला हिंदूखेड़ा, में प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया। चंदौसी मुरादाबाद रोड पर बाइक एजेंसी के पास एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम को सूचना थी कि वहां काफी मात्रा में क्रूड ऑयल का भंडारण किया गया है। पर टीम को वहां कुछ नहीं मिला। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिये हैं। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें