संभल। असमोली थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में बाप-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
असमोली थाना क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में जयप्रकाश, उसका भाई धर्म सिंह व बेटा अर्जुन घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट की इस घटना को गांव के ही राजपाल, उसके भाई राम सिंह और राजपाल के पुत्र रामौतार व जसवंत सिंह ने अंजाम दिया। घायलों के यह लोग पड़ोसी हैं।
पुलिस ने जयप्रकाश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा है कि घर के बाहर खड़े होने के दौरान पहले गाली-गलौच की गई फिर मारपीट कर घायल कर किया। बीच-बचाव में आया भाई और बेटा भी घायल हुआ। पुलिस ने राजपाल, उसके भाई राम सिंह और राजपाल के पुत्र रामौतार व जसवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।