फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। सिरसी-असमोली मार्ग स्थित गांव मुकर्रबपुर व मोमिनपुर करेढ़ा के बीच में सोमवार की देर रात बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव पोटा निवासी फरमान (18) की मौत हो गई, जबकि गांव निवासी उसके दोस्त भूरा व अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा निवासी रुस्तम ने बताया कि सोमवार की देर रात उनका बेटा फरमान गांव के ही अपने दोस्त भूरा व अरमान के साथ गांव मोमिनपुर करेढ़ा में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। रात करीब 11:30 बजे सिरसी-असमोली मार्ग पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए और तीनों घायलों को संभल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने फरमान को मृत घोषित कर दिया। भूरा और अरमान को परिजन गंभीर हालत में मुरादाबाद ले गए। रुस्तम ने बताया कि फरमान बिहार में ईंट भट्टे पर काम करता था और ईद पर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरमान चार भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें