फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन के बंटवारे को लेकर संघर्ष, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार की देर शाम परिवार के लोगों में मारपीट हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव फरीदपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोमवार को सोमवीर, भुवनेश व आलम सिंह के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के हिरदेश पुत्र सोमवीर व प्रमोद पुत्र भुवनेश ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सोमवीर व भुवनेश पुत्रगण आलम सिंह, सुरेंद्र पुत्र रामनिवास व निरेश कुमारी पत्नी सुनील घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिरदेश व प्रमोद निवासी फरीदपुर को फरीदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें