गुन्नौर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला घास मंडी में चोर बुधवार की रात परचून की दुकान के ताले तोड़ नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ला मुंडी निवासी चंद्रपाल की परचून व चाय की दुकान घास मंडी क्षेत्र में है। वह रोजाना की तरह बुधवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़ दिए और चोरी कर ली।
दुकान से चोर गैस चूल्हा, सिलिंडर सहित अन्य सामान के साथ-साथ गल्ले में रखी 500 रुपये नकदी साफ कर ले गए।
घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब चंद्रपाल दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि चोर उसकी दुकान से 20 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।