फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में एक दर्जन से ज्यादा निजी नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया, कार्रवाई के लिए तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चोरों ने एक रात में एक दर्जन से अधिक निजी नलकूपों को निशाना बनाया। इसकी जानकारी किसानों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही तहरीर दी गई है। पीड़ित किसानों ने घटना को लेकर रोष जाहिर किया है। माल बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात किसी समय असमोली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के खेत खलिहानों में लगे निजी नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर गांव भटपुरा निवासी मनोज कुमार, लोकेश शर्मा, किरन पाल, ओम प्रकाश शर्मा, जयपाल व नहरौली निवासी एहसान, रईस, हाफिज, माजुददीन, इंसाद, गुल हसन, मुंशी आबिद के नलकूप से सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने बताया कि नलकूपों से स्टॉर्टर व केबिल चोरी की गई है।
किसानों ने बताया कि इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे।
ताले टूटने पर शोर मचा तो सभी किसान एकत्र हो गए। इन चोरी की घटनाओं में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर किसानों में रोष है। तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें