जुनावई। थाना क्षेत्र के खिरकवारी टप्पा वैश में सूने घर के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
गांव खिरकवारी टप्पा वैश निवासी विपिन कुमार अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर बबराला गया था, तभी रविवार की चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़ लिए और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने विपिन के घर में रखे पीतल के बर्तन, कीमती कपड़े, सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब विपिन परिवार के साथ घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान फैला था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने चोरी की तहरीर मणिकावली पुलिस चौकी में दी है।