मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद के एक मकान में देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखे सोने चांदी के जेवर समेत 15 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। आहट की आवाज होने पर बरामदे में सो रही बेटे की बहू की आंख खुली तो शोर मचा दिया। चोर दीवार फांदकर मौके से भाग गए। शोर की आवाज सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण भी जाग गए। चोरों को काफी तलाश किया लेकिन निराशा हाथ लगी। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपये का नुकसान बताया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव मुबारकपुर बंद निवासी शाहिद किसान हैं। शुक्रवार की रात गर्मी होने के चलते वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। उनके बेटे मुशाहिद की पत्नी शबीना बरामदे में सो रही थीं। देर रात चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और दो कमरों के दरवाजों पर लगा ताला तोड़कर कमरों में रखीं अलमारियों से 13 तोले सोने व चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर दीवार फांदकर जाने लगे। आहट सुनकर बरामदे में सो रही शबीना की आंख खुल गई और शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर चोर मौके से भाग गए। परिजन व अन्य ग्रामीण भी वहां आ गए। परिजनों ने जब कमरों में बिखरा पड़ा सामान देखा तो होश उड़ गए। ग्रामीणों ने चोरों को काफी तलाश किया लेकिन निराशा हाथ लगी। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपये का नुकसान बताया है।