गवां। गांव सैंडोरा में नकब लगाकर चोर घर में रखे एक लाख दस हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी ग्रामीण को उस समय हुई जब वह नींद से जागा। शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण आ गए। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा निवासी इशहाक मंगलवार की रात अपने घर के आंगन में परिवार के साथ सो रहे थे। इशहाक ने बताया कि देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार काटकर कमरेेेे में घुस गए और कमरे की अलमारी में रखे एक लाख दस हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
बुधवार की सुबह जब आंख खुली तो कमरे में बिखरा सामान देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।