संभल। पवांसा ब्लॉक सभागार में सोशल ऑडिट सूचना मनरेगा योजना के कार्य की बुधवार को परियोजना निदेशक अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
बैठक में परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने मनरेगा कार्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्य के दौरान ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर रहना चाहिए। जिससे कार्य सही तरीके से हो सकें। इसी बात को लेकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि जिन मजदूरों के पास जॉब कार्ड नहीं है उनको दिए जाएं। जॉब कार्ड मजदूरों के पास ही रहने के लिए आदेश किए हैं। महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को रोजगार दिवस मनाया जाएगा और बैठक होगी।
बैठक में चार ग्राम पंचायत सचिव मौजूद नहीं थे तो उनका एक दिन का वेतन काटने के लिए बीडीओ को आदेश किया है। इस दौरान नौ गांवों में मनरेगा कार्य के दौरान हुई घपलेबाजी को लेकर रिकवरी नोटिस जारी करने के लिए आदेश किए हैं।
इन गांवों में चंदायन, अतरासी, आढौल, कैली पतरासी, हिंडौली, कासमपुर, भमौरी पट्टी, फत्तेहपुर सराय, गंगहेटा और अमावती कुतुबपुर शामिल हैं। इन गांवों में वर्ष 2016-17 में 7.04 लाख की घपलेबाजी की गई थी। अब रिकवरी की जानी है।