फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में अब तक 300 घरों में पकड़ी गई चोरी, 2.41 करोड़ का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अब तक संभल डिवीजन क्षेत्र में 300 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर कुल 2.41 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बकाए के बढ़ते भार को कम करने के लिए डिवीजन क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। इनमें से अब तक 10 करोड़ रुपये की वसूली करने में निगम कामयाब रहा है। एक्सईएन विद्युत का दावा है कि हम शत-प्रतिशत वसूली करने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

संभल डिवीजन क्षेत्र में करीब 85 हजार उपभोक्ता अब भी 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकायेदार हैं। एक ओर जहां बिजली बिल का बकाया बढ़ रहा है वहीं, बिजली की चोरी निगम की कमर तोड़ रही है। करीब 45 फीसदी तक हो रही चोरी और बढ़ते बकाए को रोकने के लिए संभल डिवीजन क्षेत्र में 25 अप्रैल से चेकिंग अभियान शुरू किया गया, जो अनवरत जारी है। इस दौरान निगम को 23 करोड़ रुपये की वसूली का भी लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक दस करोड़ रुपये की वसूली भी हुई। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान अब तक 300 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन पर 2.41 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग के दौरान जो जुर्माना तय किया जा रहा है वह हर हाल में उपभोक्ता को भरना पड़ेगा। बिजली चोरी करना राष्ट्रहित में अपराध है, इसलिए बिजली चोरी करके कतई न जलाएं।
बिजली की चोरी रोकने और बकाए की वसूली के लिए प्रयासरत हैं। लगातार चेकिंग की जा रही है। बकाएदारों से वसूली के लिए कार्य किया जा रहा है। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें