फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों ने एसडीएम से मांगा 3 दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शंकर चौराहे से लेकर मुख्य बाजार तक नाले के ऊपर बनाए गए अवैध अतिक्रमण पर सोमवार को हुई कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। इसका उन्होंने विरोध भी किया। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने से नाराज व्यापारी उपजिलाधिकारी से मिले और अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र से मिलकर बताया कि बाजार में नगर पालिका की नालियों के ऊपर दुकानों की जो स्लैब व सीढ़ियां बनी हैं उसे न तोड़कर नालियों के बाहर बनी स्लैब व सीढ़ियों को तोड़ा जाए। बताया कि सोमवार को बाजार में अतिक्रमण के नाम पर जो स्लैब तोड़े गए हैं उससे सभी व्यापारियों में रोष है। मांग की है कि नालियों के बाहर बने स्लैब को तोड़ा जाए। उसमें सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिए जाने की मांग की है। इस दौरान संजय गुप्ता पोली, केशव राज, दीपक गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें