कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मण गंज में महिला और उनकी नंद को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी सोनी पत्नी आरिफ का आरोप है कि शनिवार की सुबह 11 बजे उसका पांच वर्षीय पुत्र पड़ोस की दुकान से सामान खरीदने गया था। तभी दुकान पर मौजूद महिला ने बच्चे को भगा दिया। बच्चे घटना की जानकारी अपनी मां सोनी को दी। सोनी ने दुकान पर जाकर बच्चे को पीटने की बात पूछी तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में विवाद खत्म करा दिया। सोनी का आरोप है कि रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए पिटाई करनी शुरू कर दी। उसे बचाने आई ननद तन्नू को पीटा मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। घायल दोनों महिलाएं ई-रिक्शा से कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। जहां सोनी की हालत गंभीर गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल सोनी ने बताया कि उसका पति आरिफ थाना कुंदरकी के गांव चतीपुर में मच्छली पालन का कार्य करता है। घर की स्थिति सही नहीं होने पर सोनी सीकरी गेट में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
वहीं दूसरे पक्ष सलमा पत्नी रहीश ने भी कोतवाली में तहरीर देकर सोनी पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सलमा ने तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह दस बजे उसके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। सलमा को आरोपियों से बचाने आई उसकी भांजी रूबी को भी जमकर पीटा। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।