फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कागजों में पौधे रोपित करने का लक्ष्य पूरा, पौधे कार्यालयों में रखे सूख रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन के आदेश का पालन करते हुए पौधे रोपित करने का लक्ष्य कागजों में तो पूरा कर लिया गया, लेकिन हकीकत में यह लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है। जिन पौधों को रोपित करने के दावे किए जा रहे हैं, वह अभी कार्यालयों में रखे हुए सूख रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को ऐसी ही हकीकत सामने आ गई। पवांसा ब्लॉक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में 100 से ज्यादा पौधे रखे हुए नजर आए। जबकि कागजों में यह पौधे रोपित हो चुके हैं। इन पौधों को शनिवार को ही रोपित किया जाना था लेकिन किया नहीं गया। यही हाल पवांसा सहकारी समिति में नजर आया। इस समिति के परिसर में भी 100 से ज्यादा पौधे रखे सूख रहे हैं।
मालूम हो शनिवार को डीएमओ अरविंद कुमार ने बताया था कि जिले में एक दिन में 2066965 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन 2069434 पौधे रोपित किए गए। तय लक्ष्य से .12 प्रतिशत ज्यादा पौधे रोपित किए गए। यह पौधे 23 विभागों द्वारा रोपित किए जाने का दावा किया गया था। सहकारिता विभाग को 4729 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया था। कागजों में यह लक्ष्य पूरा भी हो गया लेकिन रविवार को कार्यालय में पौधे रखे हुए दिखाई दिए। ऐसे में सवाल उठता है कि अन्य विभागों ने शत प्रतिशत पौधे रोपित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें