फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन बिछाने को शहर में खोद दी सड़क, मिट्टी डालकर छोड़ी

विज्ञापन
चंदौसी के वैष्णो विहार में गैस पाइप लाइन डालने को गोदा गड्ढा। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में टूरंट गैस एजेंसी की ओर से घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। एजेंसी ने 100 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदकर अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। मगर गली-मोहल्लों व मोड़ पर एजेंसी ने कहीं दस मीटर, तो कहीं 30 मीटर पर गड्ढे खोद दिए हैं। इसके बाद मिट्टी डालकर बंद कर दिया। मिट्टी धंसने के बाद पुन: गड्ढ़े होने पर हादसे हो रहे हैं। इससे लोग परेशानी बने हैं। मगर मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले चार माह से शहर में टूरंट गैस एजेंसी द्वारा आवास विकास, गैस गोदाम रोड, लायंस कालोनी, प्रगति विहार, अशोक नगर, वैष्णो विहार, सहित अन्य क्षेत्रों गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी द्वारा 100 मीटर की दूरी पर गड्ढे कर लाइन बिछाने का प्रावधान है। मगर शहर छोटे गली-मोहल्ले व मोड़ पर मानक के विपरीत दस से तीन मीटर की दूरी पर गड्ढ़े खोद दिए हैं। कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद उन्हें मानक के अनुसार मरम्मत नहीं की गई है। गड्ढों में मिट्टी डाल कर बंद कर दिया है। पिछले पांच दिन में हुई बारिश से गड्ढे पर डाली गई मिट्टी नीचे धंस गई है और पुन: गड्ढे हो गए हैं। जो अब कालोनीवासियों व मोहल्लों के लोगों के हादसा होने का खतरा बन गए हैं। इन गड्ढों में साइकिल सवार छोटे बच्चे व बुजुर्ग अक्सर गिरकर चुटैल हो जाते हैं। नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई, मगर अभी तक गड्ढों को नहीं भरा गया है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त होने लगा है।
------------------------------
गैस की पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढ़ों की मरम्मत नहीं कर उनमें मिट्टी डाल बंद किया जा रहा है। जो बारिश के बाद पुन: गड्ढे होने पर हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सच्चिदानंद शर्मा, आवास विकास, चंदौसी
---------------
कालोनी में कहने के बाद भी गैस पाइप लाइन डालने वाले कर्मचारियों ने गड्ढों को नियमानुसार बंद नहीं किया है। गड्ढा बंद होने के चार दिन बाद पुन: गड्ढों ने जन्म ले लिया है। जिससे कालोनी के लोगों में रोष है।
अंकुर शर्मा, लायंस कालोनी, चंदौसी
----------------
रात में अंधेरा होने पर गैस पाइप लाइन डालने को खोदे गए गड्ढों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। जिससे इन खुदे गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अमित पाल, आवास विकास, चंदौसी
---------------
जिन क्षेत्रों में कर्मचारियों द्वारा गैस पाइप लाइन डाली जा रही हैं, वहां कार्य पूरा होने पर खोदे गए गड्ढों को मानक के अनुसार बंद करने चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी उत्पन्न हो सके।
अशोक शर्मा, आवास विकास, चंदौसी।
------
पहले भी गड्ढे खोदकर मरम्मत न कराने की शिकायत मिली थी। नोटिस देकर उन्हें सही कराया गया था। अब आपके द्वारा फिर से संज्ञान में मामला आया है। मैं स्वत: एजेंसी को नोटिस भेजकर मरम्मत के कार्य को जल्द पूरा कराऊंगा।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें