ट्रांसफार्मर में लगे अर्थ के तार से जमीन में दौड़ा करंट, दो गोवंशीय पशुओं की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के बाहरी छोर पर रखे 64 केवीए के ट्रांसफार्मर के अर्थ के लिए जमीन में लगे तार में करंट दौड़ने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। बिजली विभाग ने बिजली को बंद किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुुओं को उठाकर जंगल में दफना दिया। गांव परतापुर में गुरुवार की सुबह छह बजे बाहरी छोर पर रखे ट्रांसफार्मर में अर्थ के लिए जमीन में लगे तार में करंट आने से पास से गुजर रहीं दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे गड्ढा हो जाने के कारण उसमें पानी भर जाता है। बिजली विभाग से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।