फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, मामला मारपीट का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने पुलिस को 1.02 लाख रुपये लूटने की सूचना दी थी। छानबीन करने पर मामला संदिग्ध निकला। पूछताछ करने पर आरोपी ने लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की और बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मियां सराय निवासी आकिल ने पुलिस को बताया कि चंदौसी मार्ग स्थित सैफ खां सराय के नजदीक बदमाशों ने 1.02 लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस मौके पर छानबीन करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद युवक ने बताया कि भवानीपुर में लूट की घटना हुई है। अलग-अलग जगह बताने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगने लगा। गहनता से पूछताछ की तो युवक ने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि मनोकामना के पास उसके साथ मारपीट हुई है। जिस युवक से मारपीट हुई थी वह भी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस के सामने आ गया। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि युवक ने झूठी सूचना दी थी। झूठी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें