फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने गई महिला से संचालक ने की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर नगर में स्थित सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गई महिला के साथ संचालक ने छेड़खानी की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गुन्नौर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को गुन्नौर में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गई थी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काउंटर पर फीस जमा की। इसके बाद युवक ने उसे अंदर केबिन में भेज दिया। वहां पहले से ही डॉ. विजय उर्फ विनय व एक अन्य युवक था। वहां कोई भी महिला कर्मी अथवा चिकित्सक नहीं थी। अंदर पहुंचने पर आरोपी संचालक ने अल्ट्रासाउंड करने के बहाने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। वह आरोपी को धक्का देकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी अल्ट्रासाउंड सेंटर से फरार हो गया। महिला ने आरोपी डॉ. विजय उर्फ विनय के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि एक युवती द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें