फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेरनी के ग्राम प्रधान के भतीजे की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बेरनी के ग्राम प्रधान रामवीर सिंह यादव के भतीजे वीरेश यादव उर्फ शालू (26) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वीरेश गांव में ही दूध की डेयरी चलाते थे। परिजनों के कहने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जवान मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी अभिजीत शुक्रवार सुबह 10:30 बजे करीब गांव के अमृत सरोवर तालाब के पास से गुजर रहा था। उसकी नजर तालाब पर पड़ी तो एक शव तालाब पर उतराता नजर आया। सूचना पर सैकड़ों की संख्या मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रामवीर सिंह यादव के परिजनों ने चप्पलों से शव की पहचान वीरेश यादव उर्फ शालू के रूप में की।
सूचना पाकर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल चंदौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वीरेश सुबह नौ बजे करीब खेत के लिए जाने को घर से निकला थे और पैर फिसलने से तालाब में जा गिरे और डूब गए। भाई अंकित ने बताया कि छह दिन पहले उसके भाई वीरेश का गांव में ही एक्सीडेंट हो गया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, तब से वह अवसाद में भी रहता था।
विज्ञापन

वीरेश अपने पीछे मां कमेलश, पत्नी प्रवेश और दो वर्षीय बेटी राधा और छोटे भाई अंकित को अकेला छोड़ गया। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि आशंका है कि पैर फिसलने से युवक तालाब में गिर गया होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें