फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से दूर होता है जीवन का अंधकार : अतुल कृष्ण

विज्ञापन
चंदौसी के अन्नपूर्णा उत्सव मंडप में भागवत कथा सुनाते कथा व्यास व मौजूद क​ल्कि पीठधीश्वर आचार्य - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
चंदौसी। अन्नपूर्णा उत्सव मंडप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का मनोहारी वर्णन किया गया। इस दौरान कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमें यह संदेश देता है कि जीवन के अंधकार को केवल ईश्वर की भक्ति और प्रेम ही दूर कर सकते हैं। कथा के बीच कान्हा के भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन

कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने अपने कहा कि श्रीकृष्ण का अवतरण केवल मथुरा की कारागार में नहीं हुआ, बल्कि उनका वास्तविक जन्म हर उस हृदय में होता है, जहां प्रेम, भक्ति और निर्मलता बसती है। जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का मनोहारी वर्णन किया और भजनों की छटा बिखेरी। भजनों पर श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ झूम उठे।
इस दौरान भक्तों ने झूमर और झांकियों के माध्यम से मथुरा की कारागार से लेकर गोकुल तक की लीलाओं का आनंद लिया। बाल कृष्ण स्वरूप में सजे नन्हें-मुन्नों ने मनमोह लिया। कथा व्यास ने कहा कि जैसे कारागार की बेड़ियां भगवान के जन्म से टूट गईं, वैसे ही भक्त के जीवन के सभी बंधन और कष्ट ईश्वर के अवतरण से समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

कथा के यजमान अजय शर्मा, मिलन शर्मा, विनय अग्रवाल, रजनी अग्रवाल रहीं। कथा में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, उनके पति रामपाल सिंह, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की भागीदारी रही।
संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, शांतनु, राकेश कुमार शर्मा, विजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, उषा शर्मा, सरोज शर्मा, तुषार शर्मा, डॉ. अंकिता शर्मा, विजय शर्मा, मनोरमा शर्मा, गिरजेश शर्मा, प्रियांक शर्मा समेत तमाम श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

चंदौसी के अन्नपूर्णा उत्सव मंडप में भागवत कथा सुनाते कथा व्यास व मौजूद कल्कि पीठधीश्वर आचार्य - फोटो : विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें