फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी तारीख पर कचहरी में पहुंचा तमंचा लेकर, गेट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय में तारीख पर पहुंचे हत्या के आरोपी को पुलिस ने गेट पर ही तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तमंचे के साथ कचहरी पहुंचने के बाद पुलिस के होश उड़े हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल निवासी दिनेश उर्फ दानवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। सोमवार को आरोपी की चंदौसी जिला न्यायालय में तारीख थी। वह तारीख पर न्यायालय आया था। गेट पर थैले में से आरोपी ने मास्क निकाला। इस दौरान गेट पर तैनात पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ। उसे रोक कर थैले की तलाशी ली, तो उसमें तमंचा मिला।
कचहरी में तमंचा के साथ घुसने के प्रयास के मामले में पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई। उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बोला आरोपी, क्षेत्र में सब घूमते हैं तमंचा लेकर
तमंचे के साथ जिला न्यायालय में प्रवेश के दौरान पकड़े गए आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गांव व क्षेत्र में सभी तमंचा लेकर घूमते हैं। वह भी तमंचा लेकर आ गया था।
हत्या के आरोप में जमानत पर छूटा हुुआ है आरोपी
आरोपी दानवीर उर्फ महेश के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में आरोपी पहले जेल चला गया था। वर्तमान में इस मामले में जमानत पर छूटा हुआ है और घर पर ही है। सोमवार को जिला न्यायालय में तारीख पर आया था।
विज्ञापन

आरोपी तलाशी के दौरान तमंचे के साथ गेट पर गिरफ्तार किया गया है। वह हत्यारोपी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर्ज कर जेल भेजा जाएगा। गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें