फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बगैर पंजीकरण चल रहा अस्पताल बंद कराया

विज्ञापन
बहजोई में अपंजीकृत अस्पताल पर ताला लगवाते डिप्टी सीएमओ । स्रोत-सहयोगी - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहजोई। डिप्टी सीएमओ ने कलक्ट्रेट के निकट हाईवे किनारे स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल को बंद कराया। इस बीच डिप्टी सीएमओ की ओर से अस्पताल संचालक को इलाज के लिए आए बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर वह सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे हाईवे के किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। कोतवाली पुलिस अस्पताल पर पहले से ही मौजूद थी। उन्होंने जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा था। मौके पर एक एमबीबीएस चिकित्सक थे। बच्चों के विशेषज्ञ के बाबत अस्पताल स्टाफ का कहना था कि विशेषज्ञ ऑन कॉल अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का इलाज करते हैं।
वहीं, अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। अस्पताल स्टाफ की ओर से बताया गया कि अस्पताल के पंजीकरण के लिए सीएमओ दफ्तर में आवेदन दिया हुआ है। कुछ अन्य खामियां भी सामने आईं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को बंद कर दिया गया। अस्पताल स्टाफ से इलाज को आए सभी बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात कही गई, जिससे कि बच्चों को बेहतर इलाज मिल सके। शेष अस्पताल संचालन के पंजीकरण पर विभाग का विशेष ध्यान है। पंजीकरण न होने तक अस्पताल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें