फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से मिलने गई थी युवती, चोरों ने खंगाल लिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी जेवर सहित सामान चोरी कर ले गए। मकान स्वामिनी काशीपुर अपने पिता से मिलने गई थी। महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी रजनी शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा काशीपुर में कैंटीन का संचालन करते हैं। मंगलवार को रजनी अपने पिता से मिलने काशीपुर गई थी। रात को किसी समय चोरों ने मकान के गेट पर लगे ताले तोड़कर घर में रखा सामान चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने रजनी के गेट के ताले टूटे देखे तो उसे फोन से सूचना दी। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर पहुंची रजनी ने देखा कि घर में सामान फैला है व अलमारी के ताले टूटे थे।
रजनी ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की तीन अंगूठी, सोने की दो चैन, सोने के कान के झाले, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के 70 सिक्के, आठ हजार रुपये नकद समेत साढ़े चार लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं। पीड़ित महिला की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें