फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। चार नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुए ग्रामीण ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी थानसिंह (57) पुत्र चिरंजी चार नवंबर की शाम बाइक से गांव लौट रहे थे। गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव इसमपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया था। बाद में हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान थान सिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि किसी काम से थान सिंह कहीं गए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी आरोपी बाइक सवार बबलू के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें