फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर बिगड़े परिजन, आरोपी के भाई को पीटा, बचाव कर रहे सिपाही से भी खींचतान

विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए बैठा घायल सिपाही। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
सौधन/ संभल। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के भाई की ग्रामीणों ने पिटाई की। इस दौरान आरोपी का भाई भागकर कैलादेवी थाने की खिरनी पुलिस चौकी पहुंच गया जहां पुलिस कर्मियों ने बचाया। कुछ देर बाद चौकी पुलिस ने आरोपी के भाई को एक सिपाही के साथ थाने भेज दिया। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर जाकर युवती के परिजनों ने फिर से घेर लिया और मारपीट करने लगे। जब पुलिस कर्मी ने बचाने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मी के साथ भी अभद्रता की। इसमें पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और मामूली रूप से चोटिल भी हो गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को किसी तरह काबू किया। युवती पक्ष का आरोप है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। युवती बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है जबकि पुलिस कर्मी के साथ खींचतान करने वाले तीन नामजद व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शुक्रवार की सुबह कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी घर से लापता थी। पड़ोसी गांव निवासी एक युवक पर शक था। किशोरी दोपहर के समय गांव के बाहर बाग में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने बताया कि किशोरी ने तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद परिजन भड़क गए और आरोपियों की तलाश में घूमने लगे। शाम के समय आरोपी युवक का भाई किशोरी के परिजनों को सौंधन पुलिस चौकी के नजदीक मिल गया। गुस्साए परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी का भाई भागकर पुलिस चौकी पहुंचा जहां पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कराया। साथ ही भीड़ से ग्रामीण को बचाकर चौकी पर तैनात सिपाही विकास मलिक के साथ थाने बाइक द्वारा भेज दिया। कुछ दूरी पर जाकर किशोरी के परिजनों ने सिपाही की बाइक रोक ली और आरोपी के भाई के साथ फिर से मारपीट करने लगे। सिपाही ने बताया कि जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान वर्दी भी फाड़ दी। वहीं किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसमें एक गांव के प्रधान का पति भी शामिल है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस कर्मी के साथ खींचतान व वर्दी फाड़ने के आरोप में जसवीर, जसवंत और राजू को नामजद करते हुए आठ से दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कैला देवी थाने के प्रभारी रविद्र कुमार राठी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की बात अब तक सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस कर्मी से अभद्रता करने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें