फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाए शहर के नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुरुवार को 16 मिलीमीटर बारिश ने शहर के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। छोटी सी बारिश नाले नहीं झेल पाए और गंदगी, कीचड़ व सिल्ट से लबालब हो गए। बारिश से पूर्व नालों की सफाई पर खर्च किए गए सात लाख रुपये पानी में बह गए। गंदगी से अटे नालों से उठने वाली दुर्गंध से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर में कुल 27 नाले हैं, इनमें 12 नाले बड़े और 15 नाले छोटे हैं। बड़े एक नाले की सफाई का ठेका दिया गया था, इसके अलावा शहर के अंदर के बड़े नाले व छोटे नालों को पालिका के सफाई कर्मियों और जेसीबी मशीन से साफ कराया गया था। इनमें सात लाख रुपये से अधिक का खर्च आया था। शहर के नाले गुरुवार को हुई छोटी सी बारिश भी नहीं झेल पाए गए। शहर के स्टेशन रोड, एनकेबीएमजी कॉलेज के बाहर, सेमर टोला के बाहर, बिसौली गेट, खुर्जा गेट, कैथल गेट, गणेश मेला ग्राउंट के बाहर सहित अन्य नाले गंदगी, कीचड़ व सिल्ट से अटे पड़े हैं।
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नाले से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की शिकायत के बाद भी गंदगी से अटे नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है। नालों की दुर्दशा देखने के बाद नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शहर के निकासी के नालों के मुहाने की सफाई नहीं पाई थी। कैथल ओर शहर के बाहरी छोर पर दलदल है, वह व्यवधान उत्पन्न करता है। नाले के दूसरी खेत से सफाई नहीं हो पाई थी। इस कारण शहर के नालों में बारिश के बाद कीचड़, पॉलिथीन आदि रुक गई थी। बाहरी छोर के नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें