फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को आठ माह का बालक गुन्नौर में सड़क किनारे रोता मिला

विज्ञापन
गुन्नौर में सड़क किनारे मिला आठ माह का बच्चा। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला(संभल)। गुन्नौर में बबराला रोड पर दंपती को आठ माह का बालक रोते हुए मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और बालक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति ने बालक को विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आवासित कराया है।
विज्ञापन

गुन्नौर के मौहल्ला हीरापुर निवासी सबीना अपने पति आस मोहम्मद के साथ सुबह के समय कहीं जा रहे थी। उन्हें गुन्नौर के बबराला मोड़ पर चौधरी धर्म कांटे के पास जंगल में एक बालक के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दंपती मौके पर पहुंचे तो देखा कि छह-सात माह का एक बालक कपड़े में लिपटा हुआ घास पर पड़ा हुआ रो रहा था। सबीना ने उसको उठा लिया और आसपास लोगों से काफी पूछताछ की, लेकिन बालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
उसके बाद दंपती बालक को लेकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बालक के मिलने की रिपोर्ट दर्ज की और बाल कल्याण समिति को सूचित किया। समिति के निर्देश पर बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने बालक के परिजनों तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने बालक के माता पिता न मिलने तक उसे विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आवासित कराया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, गौरव शर्मा, नूतन चौधरी, नीलम राय सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें