फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में बने मंदिर के महंत का शव निजी नलकूप की हौद में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्मशान घाट में बने मंदिर के महंत का शव निजी नलकूप की हौद में मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार महंत का शव कुछ बच्चों ने खेलते समय देखा था। वहीं, पुलिस ने अब तक छानबीन के अनुसार नहाते वक्त डूबने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब हयातनगर के बाहरी छोर पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के नलकूप के हौद में श्मशान घाट में बने मंदिर के महंत का शव मिला। महंत की पहचान जिला अलीगढ़ के थाना जवां अंतर्गत गांव दरियापुर निवासी जगपाल सिंह (65) पुत्र रोशन सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और महंत के परिजनों केे सूचना दी। हयातनगर थाने में तैनात उप निरीक्षक कालेंद्र सिंह ने बताया कि महंत पिछले दो वर्षों से श्मशान घाट में बने मंदिर पर रह रहे थे। शनिवार की दोपहर नलकूप में नहाते समय मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं, हयातनगर थाने पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। महंत की बेटी हेमलता ने बताया कि उनके पिता दो वर्ष से घर नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें