फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पहले गायब हुई महिला का झाड़ियों में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। छह माह पहले मायके से गायब हुई महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। महिला के पिता ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसला लेकर गया था और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के नजदीक सड़क किनारे झाड़ी में महिला का शव पड़ा मिला। महिला के गले में रस्सी लिपटी हुई थी और सिर में चोट के निशान थे। शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव को जानवरों ने भी नोंच लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले बैग की तलाशी ली तो गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी अब्दुलहई गांव निवासी रामेश्वर की 21 वर्षीय बेटी सुधा के रूप में पहचान हुई।
महिला के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले बदायूं जिले के थाना बिल्सी के गांव सिमरा भोजपुर निवासी युवक से की थी। 19 मई 2021 को सुधा मायके आई थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई थी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। बाद में जानकारी हुई थी कि रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी शिशुपाल बहला फुसलाकर ले गया है। इस मामले में गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले उनकी बेटी ने फोन किया था और बताया था कि शिशुपाल घर आने नहीं दे रहा है और जान से मारने की धमकी देता है। कहा कि वह अपनी बेटी से नाराज थे इसलिए उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर शिशुपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

छह महीने पहले महिला को गांव भीकमपुर जैनी निवासी शिशुपाल बहला फुसलाकर ले गया था। अब महिला का शव पड़ा मिला है। प्राथमिक पड़ताल में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसी क्रम में महिला के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें